पिथौरागढ़ में राजनाथ का संदेश | 70 KA SANGRAM
ABP Ganga | 20 Nov 2021 08:04 PM (IST)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पिथौरागढ़ दौरे पर पहुंचे। इस दौरान रक्षा मंत्री ने शहीद सम्मान समारोह की शुरुआत की। अपने संबोधन के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कहा कि अब मनोसरोवर तक सड़क बनाई गई है जिससे कि अब श्रद्धालु सड़क मार्ग से मानसरोवर की यात्रा कर सकेंगे। इसके साथ ही रक्षा मंत्री ने कहा कि नेपाल के साथ भारत के रोटी बेटी के रिश्ते हैं जिन्हें कोई भी तुड़वा नहीं सकता है। उधर रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन के दौरान पड़ोसी मुल्क पाक को भी कड़ा संदेश दिया।