अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले Rajasthan में हिंसा का माहौल
ABP News Bureau | 11 May 2022 09:51 PM (IST)

Rajasthan में अगले साल चुनाव होना है, लेकिन चुनाव से पहले राजस्थान के अलग अलग शहरों से हिंसा की खबरें लगातार सामने आ रही है। ताजा मामला भीलवाड़ा का है जहां हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बाइक रैली निकाल कर शहर की दुकानों को बंद करवा दिया। दरअसल 10 मई को भीलवाड़ा के शास्त्री नगर इलाके में आदर्श नाम के एक युवक की समुदाय विशेष के लोगों ने चाकुओं से गॉड कर हत्या कर दी। जिसके बाद भीलवाड़ा का माहौल एक बार फिर तनावपूर्ण हो गया। इसी घटना के विरोध में आज हिन्दू संगठनों ने शहर को बंद बुलाया है। तनाव को देखते हुए पुलिस बल को भारी मात्रा में तैनात किया गया है साथ ही अफवाहों पर रोक लगाने के लिए गुरुवार सुबह तक इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया है।