REET की परीक्षा आज, पर जयपुर की सड़कें बनीं समंदर, क्या करेंगे छात्र? | Rajasthan Rains
ABP News Bureau | 23 Jul 2022 10:40 AM (IST)
जयपुर में आज तेज बारिश ने सभी इंतजामों की पोल खोल दी है. सड़कों पर पानी भर गया है और आना-जाना मुश्किल हो गया है. रात से अलग अलग इलाक़ों में बारिश हो रही है. राजस्थान में आज रीट की परीक्षा होनी है. लाखों छात्र आज जयपुर परीक्षा देने पहुंच रहे हैं.