Lucknow : ACR जमा न होने से अटका प्रमोशन, 3 दिन में जमा करने के निर्देश
ABP Ganga | 05 Jun 2021 09:42 AM (IST)

एसीआर जमा नहीं होने से कई समूह ग के कर्मचारियों का प्रमोशन अटका हुआ है। वाणिज्य कर विभाग में कई कर्मचारियों ने कई वर्षों से एसीआर जमा नहीं किया है। सभी कर्मियों को 3 दिन के अंदर जमा करने के निर्देश दिए गए है। ऐसा नहीं करने पर प्रमोशन का दावा ख़ारिज कर दिया जायेगा।