Corona को लेकर Priyanka Gandhi ने लिखा CM Yogi को खत, उठाई ये बड़ी मांग
ABP Ganga | 27 Apr 2021 03:29 PM (IST)

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सीएम योगी को खत लिखा है. जिसमें उन्होंने लिखा कि जनता को तत्काल प्रभाव से राहत दे सरकार. प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में नहीं हो रहीं जांच. शहरों में भी जांच करना मुश्किल. बेड, ऑक्सीजन, दवाइयों की घोर किल्लत और कालाबाजारी हो रही. कोरोना से लड़ने के लिए लोगों को अकेला मत छोड़िए. जनता के प्रति मुख्यमंत्री जवाबदेह. साथ ही प्रियंका ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा की जाए. फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए भी आर्थिक पैकेज की घोषणा की जाए.