देश के नाम Priyanka Gandhi का पत्र, लिखा- 'लड़ाई में हम सब एक, भेदों को नहीं पहचानता वायरस'
ABP Ganga | 28 Apr 2021 12:38 PM (IST)

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने देशवासियों के नाम एक पत्र लिखा है। प्रियंका गांधी ने इस पत्र में सरकार पर जमकर तंज कसा है। प्रियंका गांधी ने अपने पत्र में आज की मौजूदा स्थिति पर संवेदना जताई है। उन्होंने लिखा कि आज कोई भी इस भयावह महामारी से अछूता नहीं है। पूरे देश में सांसों के लिए जंग लड़ी जा रही है। जनता के इस बुरे हाल को देखकर साफ है कि देश की सत्ता में बैठी सरकार ने देशवासियों का विश्वास तोड़ दिया है।