BREAKING NEWS: Priyanka Gandhi को आगरा जाने की अनुमति दी गई
ABP Ganga | 20 Oct 2021 06:00 PM (IST)

चुनाव से पहले यूपी की सियासत गर्मा गई है. इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आगरा के लिए निकल चुकी हैं. पुलिस प्रशासन ने प्रियंका को 4 लोगों के साथ आगरा जाने की अनुमति दी है. इससे पहले पुलिस ने उन्हें एक्सप्रेस वे पर हिरासत में ले लिया था. बता दें कि, आगरा में बाल्मिकी समाज के एक युवक की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी. प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मिलने जा रही थीं.