Priyanka Gandhi एक बार फिर Lucknow में, लेकिन सीक्रेट है रणनीति ! | BTC | Hindi News
ABP Ganga | 27 Sep 2021 09:12 PM (IST)

उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी और पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा एक बार फिर से लखनऊ के दौरे पर हैं. ऐसा लग रहा है जैसे प्रियंका किसी बड़े प्लान के साथ इस बार लखनऊ पहुंची हैं। संगठन को चुनाव से पहले दुरुस्त करने के लिए प्रियंका पूरी तरह एक्शन में दिख रही हैं। वे महीने में दूसरी बार 5 दिन के दौरे पर पहुंची हैं। खास बात ये है कि प्रियंका के इस दौरे को काफी गोपनीय रखा गया है और दौरे की रणनीति की जानकारी पर खुलकर चर्चा नहीं की जा रही। सूत्रों की मानें तो नवरात्रि से उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों में प्रियंका गांधी वाड्रा कई रैलियां कर सकती हैं।