Priyanka Gandhi In Lucknow : राजस्थान से यूपी मिलने पहुंचे संविदा वाले फरियादी!
ABP Ganga | 16 Jul 2021 11:18 PM (IST)

प्रियंका ने आज यूपी के चुनावी रण में शंखनाद किया है। जिस समय वो प्रेस कांफ्रेंस करके योगी सरकार पर हमला बोल रही थी ठीक उसी वक्त राजस्थान से आये हुए फरियादी उनसे मिलने का इंतजार कर रहे थे। ये संविदा पर कार्य करने वाले अभ्यर्थी थे। प्रियंका ने कुछ दिन पहले ही योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा था की संविदा पर भर्ती युवाओं का अपमान है।