Priyanka Gandhi ने पूछा सवाल- हम जानना चाहते हैं, हमें तुम मजबूत कैसे बनाओगे ? | UP Elections 2022
ABP Ganga | 19 Dec 2021 05:43 PM (IST)

रायबरेली में महिला शक्ति संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हुईं. जिले के रिफार्म क्लब में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में पहुंचने से पहले प्रियंका गांधी ने चूरुआ में हनुमान मंदिर में दर्शन भी किए. जिसके बाद कार्यक्रम में शामिल हुईं प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि, हमने सोचा कि महिलाओं के लिए कुछ करना चाहिए. जिसके लिए महिला घोषणा पत्र बनाया . कुछ चीजें हम आपको सशक्त करने के लिए करना चाहते हैं. प्रियंका गांधी ने कहा कि, चुनाव के समय बड़े-बड़े नेता आते हैं और घोषणाएं करके भूल जाते हैं.