Ramnath Kovind In UP: राष्ट्रपति कल अयोध्या जाएंगे, रामजन्मभूमि के मेन गेट को केसरिया रंग से रंगा गया
ABP Ganga | 28 Aug 2021 07:53 AM (IST)

राष्ट्रपति Ramnath kovind का उत्तर प्रदेश के चार दिवसीय दौरे का आज तीसरा दिन। आज पूर्वांचल को दो विश्वविद्यालयों की सौगात देंगे महामहिम। राष्ट्रपति आज राज्य के पहले आयुष विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे साथ ही उनके कर कमलों से गोरक्षपीठ के अधीन संचालित गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय सोनबरसा मानीराम का लोकार्पण भी होगा। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए और तैयारियों का जायजा लेने के लिए सीएम योगी पहले से गोरखपुर में मौजूद हैं। वहीं राष्ट्रपति कल अयोध्या जाएंगे। रामलला के दर्शन करेंगे और रामलला को विशेष वस्त्र पहनाए जाएंगे। रामजन्मभूमि के मेन गेट को केसरिया रंग से रंगा गया है।
#RamnathKovindInUP #Gorakhpur #Ramnathkovind