राष्ट्रपति Ramnath Kovind का यूपी में आज दूसरा दिन, ये रहेगा पूरा कार्यक्रम। Hindi News
ABP Ganga | 27 Aug 2021 09:51 AM (IST)

राष्ट्रपति Ramnath Kovind का उत्तर प्रदेश के चार दिवसीय दौरे का आज दूसरा दिन है। राष्ट्रपति आज सरोजनी नगर स्थित कैप्टन मनोज पांडे सैनिक स्कूल के 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर डायमंड जुबली समारोह में हिस्सा लेंगे। यहां राष्ट्रपति पूर्व मुख्यमंत्री संपूर्णानंद के नाम पर बनाए गए ऑडिटोरियम का उद्घाटन करेंगे। साथ ही गर्ल्स हॉस्टल की नींव रखेंगे इसके अलावा राष्ट्रपति संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज के 26वें दीक्षांत समारोह में भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।