UP: Prayagraj में उफान पर गंगा, लेटे हुए Hanuman Mandir तक पहुंचा बाढ़ का पानी | ABP Ganga
ABP Ganga | 06 Aug 2021 09:02 AM (IST)

यूपी में बाढ़ का खतरा लगातार बना हुआ है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा की उफनाई लहरों ने घाट को अपने आगोश में ले लिया है। बता दें कि हरिश्चंद्र घाट के भी गंगा के पानी से सराबोर हो जाने के कारण अंत्येष्टि करने पहुंच रहे लोग गलियों में शवदाह करने को मजबूर हैं। वहीं दूसरी ओर वहीं प्रयागराज में गंगा लेटे हनुमान के दर्शन करने मंदिर तक पहुंच गई है। उधर आगरा में चंबल का चढ़ाव जारी है जिसकी वजह से कई गांवों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।