✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Prayagraj flood: जुगाड़ की नाव के सहारे पार हो रहा गंगा का सैलाब | ABP Ganga Hindi

ABP Ganga  |  12 Aug 2021 05:16 PM (IST)
ABP News

प्रयागराज के करेलाबाग इलाके में यमुना और ससुर खदेरी नदी ने ज़बरदस्त कोहराम मचा रखा है। इन नदियों का पानी सड़कों और गलियों में बह रहा है। मकानों की एक मंज़िल बाढ़ के पानी में डूब गई है। लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। हमारी टीम कल जब नाव के जरिये करेलाबाग इलाके का जायज़ा ले रही थी, तो पिछले दो -तीन दिनों से दूध और बीमार पति की दवा के लिए परेशान महजबीं नाम की एक महिला ने मदद की गुहार लगाई थी। छत से आवाज़ लगाने पर ABP संवाददाता मोहम्मद मोईन अपनी नाव लेकर उसके दरवाजे पहुंचे थे। मकान के निचले हिस्से में तकरीबन चार फिट पानी भरा हुआ था। हमारे संवाददाता ने उसे कड़ी मशक्कत के बाद अपनी नाव पर चढ़ाया और बाहर तक छोड़ा था। इस दौरान महिला का रेस्क्यू करने में हमारी टीम को पसीने छूट गए, क्योंकि खुद महिला के साथ हमारी टीम के भी बाढ़ के पानी में डूबने का खतरा था, क्योंकि घर के बाहर दस से बारह फिट तक पानी भरा हुआ था। 


   महज़बीं नाम की इस अधेड़ महिला के पति गंभीर रूप से बीमार हैं। घर में पति -पत्नी के अलावा और कोई नहीं है। उनकी इस परेशानी को समझते हुए हमारे संवाददाता मोहम्मद मोईन आज फिर से नाव पर सवार उनके घर तक गए। उन्हें दूध -ब्रेड -बिस्किट और पानी के पैकेट दिए। हमारी कोशिश यह थी कि हम सिर्फ रिपोर्टिंग करने के साथ ही ऐसे ज़रूरतमंद लोगों की मदद भी करें, जो बहुत ज़्यादा परेशान हैं और सरकारी अमला उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। हमारे संवाददाता द्वारा खाने के सामान पहुंचाए जाने पर महज़बीं ने बार बार ABP चैनल का शुक्रिया अदा किया।


.

  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • राज्य
  • Prayagraj flood: जुगाड़ की नाव के सहारे पार हो रहा गंगा का सैलाब | ABP Ganga Hindi

TRENDING VIDEOS

Breaking News : Lucknow में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां समेत 4 बहनों की हत्या की1 Year ago

Sambhal News : जुमे की नमाज से पहले छावनी बना संभल...चप्पे-चप्पे पर नजर | Breaking News1 Year ago

Badrinath Dham Kapaat: आज से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | Uttarakhand1 Year ago

UP Politics: लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का यूपी में क्या होगा, मंत्री Narendra Kashyap ने बताया2 Year ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.