Prayagraj Flood: गंगा, यमुना और टोंस नदियों के जलस्तर बढ़ने की रफ्तार पड़ी धीमी | ABP Ganga Hindi
ABP Ganga | 12 Aug 2021 12:12 PM (IST)

संगम नगरी प्रयागराज में बाढ़ का सितम और बाढ़ की तबाही लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि राहत की बात सिर्फ इतनी है कि गंगा यमुना और टोंस नदियों का जलस्तर बढ़ने की रफ्तार अब धीमी पड़ती जा रही है। यह सारी नदियां अब भी खतरे के निशान से ऊपर ही बह रही हैं। जल स्तर बढ़ने की रफ्तार भले धीमी हो गई हो, लेकिन लोगों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है।