Pratapgarh: पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव मौत मामले में SIT गठित, लेकिन अब भी उठ रहे ये सवाल
ABP Ganga | 16 Jun 2021 02:30 PM (IST)

प्रतापगढ़ में संवाददाता सुलभ श्रीवास्तव मौत मामले में SIT गठित कर दी गई है. एसपी आकाश तोमर ने एसआईटी गठित की है. एएसपी पूर्वी सुरेंद्र द्विवेदी स्पेशल टीम का नेतृत्व करेंगे. टीम में सीओ सिटी, सीओ लालगंज, इंस्पेक्टर लालगंज, इंस्पेक्टर विनीत मिश्र, इंस्पेक्टर संजीव कटियार और स्वाट इंचार्ज शामिल किए गए, ये SIT टीम
मौत की हर पहलुओं पर जांच करेगी.