Barabanki में चुनावी हार के बाद पूर्व प्रधान का बदला, बुलडोजर से उखड़वा दी गांव की सड़क
ABP Ganga | 08 May 2021 01:47 PM (IST)

यूपी में पंचायत चुनाव बीत चुके हैं. हार जीत का सेहरा भी बंध चुका है, लेकिन इसके बाद की जो तस्वीरें सामने आ रही है. वो बेहद डरावनी और दहशतजदा करने वाली हैं, क्योंकि हार का सदमा बर्दाश्त ना कर पाने वाले एक पूर्व प्रधान ने बदला लिया. बदला भी किसी एक से नहीं बल्कि पूरे गांव से लिया और हार के इस बदले में हथियार बनाया बुलडोजर को.