BJP विधायक Pradeep Batra की अनोखी पहल, Covid मरीजों के लिए 150 बेडों का इंतजाम किया
ABP Ganga | 21 Apr 2021 12:08 PM (IST)

कोरोना मरीजों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। देशभर के अस्पतालों में कोरोना से बिगड़ते हालातों के कारण बेडों की कमी होने लगी थी। रुड़की से बीजेपी विधायक प्रदीप बत्रा ने एक अनोखी पहल की शुरुआत की है। प्रदीप बत्रा ने कोरोना से संक्रमित मरीजों के लिए बेड मुहैया कराने के लिए सिंचाई विभाग के भवन को कोविड सेंटर में तब्दील कर दिया है। जिसमें करीब 150 बेड का आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है।