2022 चुनाव से पहले जातियों पर सियासी 'निशाना' ! | Uttar Maange Pradesh
ABP Ganga | 23 Jul 2021 04:12 PM (IST)

यूपी की राजनीति में एक बार फिर जाति हावी होती दिखाई दे रही है. 2022 विधानसभा चुनाव में ज्यादा वक्त नहीं है यही वजह है कि सियासी दल अपने - अपने पाले में जातियों को साधने में जुट गए हैं. BSP हो या SP, कांग्रेस हो या BJP...राजनीति की पिच पर हर कोई जातियों को साधने के लिए चौके और छक्के लगा रहा है. अयोध्या में बसपा का प्रबुद्ध वर्ग के सम्मान में गोष्ठी कार्यक्रम भी कुछ इसी ओर इशारा कर रहा है. हालांकि, सवाल पूछने पर राजनेता जातिगत राजनीति के नाम पर किनारा कर लेते हैं, लेकिन दिल ही दिल में वोट बैंक नहीं खिसक जाए इसका पूरा ख्याल रखते हैं. उत्तर मांगे प्रदेश में आज चर्चा इसी पर.