BJP का बड़ा दावा- अब भी संपर्क में कई Congress विधायक | Uttarakhand | Hindi News
ABP Ganga | 14 Sep 2021 10:25 AM (IST)

उत्तराखंड में चुनाव से पहले दल-बदल की सियासत जारी है, बीजेपी ने अपने खेमे में एक निर्दलीय विधायक के बाद कांग्रेस के सिटिंग विधायक को शामिल कर कांग्रेस को चारों खाने चित्त करने की योजना बना दी है। हालांकि कांग्रेस में भी लगातार बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं की जॉइनिंग का सिलसिला जारी है। उधर बीजेपी का दावा है कि उनके सम्पर्क में अभी भी कांग्रेस के कई विधायक हैं वहीं कांग्रेस ने बीजेपी के इस दावे को कोरा झूठ करार दिया है