Noida की ATS Society में चल रही रेव पार्टी पर पुलिस की छापेमारी, 6 युवतियां और 11 युवक हिरासत में
ABP Ganga | 30 May 2021 04:02 PM (IST)

यूपी के नोएडा से इस वक्त की बहुत बड़ी खबर आ रही है। नोएडा ने देर रात चल रही रेव पार्टी में यूपी पुलिस ने छापा मारा है। आपको बता दें कि ये पार्टी नोएडा के सेक्टर 39 की एटीएस सोसाइटी में चल रही थी और इसमें एक विदेशी महिला भी शामिल थी। इस मामले में नोएडा पुलिस ने 6 युवतियों और 11 युवकों को हिरासत में ले लिया है।