Uttarakhand: धर्मनगरी में पुलिस का एनकाउंटर, बदमाशों और पुलिस में हुई मुठभेड़| Hindi News
ABP Ganga | 01 Oct 2021 03:56 PM (IST)

बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग की। इस फायरिंग में एक हरियाणा पुलिस के कॉन्स्टेबल को गोली लगी है। घायल हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दरअसल, बदमाशों की तलाश में हरियाणा पुलिस हरिद्वार पहुंच गई थी। जहां ये एनकाउंटर हुआ और इस मुठभेड़ के बारे में हरियाणा पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी थी। लेकिन मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।