Lucknow : जाली नोटों का कारोबार करने वाले SP के जिला पंचायत सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ABP Ganga | 06 Sep 2021 10:55 AM (IST)

जाली नोटों का कारोबार करने वाले समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया. अयोध्या के मसौधा से जिला पंचायत सदस्य है मान सिंह उर्फ राजा मान सिंह.बता दें गाजीपुर पुलिस ने मानसिंह को नकली नोटों के साथ दबोचा है.जानकीपुरम के पवन कुमार को 1 लाख रुपए में 50 लाख रुपये की नकली करंसी बेचने आया था मानसिंह और मानसिंह के खिलाफ अयोध्या में भी विभिन्न धाराओं के 14 मुकदमे दर्ज है.