PM Modi दुनिया को काशी के महत्व को समझाते आए नजर, इस बार दिखा कुछ अलग अंदाज | Varanasi
ABP Ganga | 13 Dec 2021 10:30 PM (IST)

प्रधानमंत्री मोदी 27वीं बार काशी आए हैं, लेकिन इस बार पीएम मोदी का अंदाज एक दम जुदा है, क्योंकि अपनी इस यात्रा पर पीएम मोदी भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आए. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करने से पहले पीएम मोदी ने काल भैरव और काशी विश्वनाथ की आराधना की और दुनिया को काशी के महत्व को समझाते नजर आए.