Uttar Pradesh की जंग जीतने के लिए मैदान में PM Modi, जल्द करेंगे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन
ABP Ganga | 08 Nov 2021 09:24 PM (IST)

उत्तरप्रदेश की जंग जीतने के लिए पीएम मोदी भी जल्द ही मैदान में दिखाई देंगे। आने वाले दिनों में उनके ताबड़तोड़ दौरे होने वाले हैं। इसकी रूप-रेखा लगभग-लगभग तैयार हो गई है। लेकिन सबसे खास तस्वीर 16 नवंबर को दिखेगी, जब पीएम मोदी एक बार फिर पूर्वांचल के लोगों को खास सौगात देंगे। दरअसल 16 नवंबर को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन होने वाला है और पीएम मोदी इसके लिए सुल्तानपुर पहुंचेंगे।