अगर सफल हो गया ये दांव, तो आसानी से 22 के सिंहासन तक पहुंच जाएगी BJP! | Mudde Ki Baat
ABP Ganga | 21 Dec 2021 09:32 PM (IST)

2022 के चुनाव में सबकी निगाहें महिला वोटबैंक पर हैं, क्योंकि यही वो वोटबैंक है जिसके पास सत्ता की चाबी होती है. कहा जाता है महिलाएं जिसकी तरफ चली गईं, उसी की जीत पक्की है. यही वजह है कि प्रियंका गांधी का पूरा फोकस इस बार महिलाओं पर है. फिर चाहे बात उनके घोषणा पत्र की हो या फिर कांग्रेस के मंच की. हर जगह लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा नजर आ रहा है, लेकिन अब भाजपा ने महिला वोटबैंक को साधने के लिए अब तक का सबसे बड़ा दांव चल दिया है. ये एक ऐसा दांव है, जिसके सफल होने पर भाजपा आसानी से 22 के सिंहासन तक पहुंच जाएगी.