कोरोना की दूसरी लहर के तूफान ने देश को झकझोरा, एकजुटता से पाएंगे विजय, मन की बात में बोले PM Modi
ABP Ganga | 25 Apr 2021 02:00 PM (IST)

आज पीएम मोदी के मन की बात 2.0 का ये 23वां एपिसोड था और मन की बात का कुल 76वां संस्करण है। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर ने देश को झकझोर दिया है। सरकार पूरी ताकत से वायरस के खिलाफ जुटी है। कोरोना संकट में लोगों ने अपनों को खोया है। यह समय लोगों के धैर्य की परीक्षा ले रहा है। उन्होंने इसमें कई डॉक्टरों से भी बात की और लोगों को भी एक्सपर्ट की सलाह लेने को कहा।