PM Modi की संकटमोचन बैठक आज, Ukraine में फंसे भारतीयों पर बनेगी रणनीति | Russia-Ukraine Conflict
ABP Ganga | 26 Feb 2022 11:46 AM (IST)

Russia-Ukraine Conflict: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के हालात बिगड़ते जा रहे हैं. ऐसे में भारत सरकार ने जहां एक तरफ अपना मत साफ कर दिया है कि वह किसी भी हिंसा और युद्ध के पक्ष में नहीं है, तो वहीं यूक्रेन में फंसे भारतीयों को भी सरकार सुरक्षित वतन वापसी करवा रही है. उत्तराखंड के भी कई छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं. जिन्हें सुरक्षित वतन वापसी के लिए लगातार प्रयास जारी है.