Ballia में PM Modi का सपा पर जोरदार हमला, परिवारवाद को लेकर किए कई प्रहार। Baat To Chubhegi
ABP Ganga | 28 Feb 2022 08:30 PM (IST)

बलिया और महाराजगंज में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा पर जबर्दस्त हमला बोला। उन्होंने कहा कि घोर परिवारवादियों को यूपी की जनता ने नकार दिया है। तो अखिलेश यादव ने पलटवार में सीएम योगी पर चुभते हुए तीर छोड़े। इस दौर में जुबानी हमला बोलते वक्त हदों की कोई परवाह नहीं की जा रही। नेताओं की पहली कोशिश इस बात की है कि पूर्वांचल के मैदान में अपने समर्थकों के जोश को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया जाए।