Teeka Utasav: पीएम मोदी ने की अपील, 'मास्क पहनें..खुद को बचाएं' | ABP Ganga
ABP Ganga | 11 Apr 2021 01:33 PM (IST)

पूरे देश में 14 अप्रैल तक टीका उत्सव मनाया जाएगा। इस उत्सव के तहत पूरे देश में कोरोना का वैक्सीनेशन हो रहा है | यूपी में 6 हजार केंद्रों पर टीका उत्सव के तहत वैक्सीनेशन किया जा रहा है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके पूरे देशवासियों से वैक्सीनेशन के साथ -साथ सावधानी बरतने की अपील की और साथ ही टीकाकरण के लिए कम पड़े लिखे लोगों और बुजुर्गों की मद करने की भी अपील की है | यूपी में सीएम योगी ने लखनऊ के शक्ति भवन पहुंच कर टीका उत्सव का जायजा लिया|