PM Modi ने ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन पर किया कोरोना का जिक्र, बोले- 'कम वक्त में जंग लड़ी है'
ABP Ganga | 07 Oct 2021 11:29 PM (IST)

देवभूमि उत्तराखंड के Rishikesh AIIMS से पीएम मोदी ने पूरे देश को PSA ऑक्सीजन प्लांट की सौगात दी। पीएम केयर्स फंड की मदद से पूरे देश में लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट का प्रधानमंत्री मोदी ने एक साथ वर्चुअली उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि कोरोना से लड़ाई में भारत का सामर्थ्य पूरी दुनिया ने देखा है और ये बेहद गर्व की बात है कि हमने बेहद कम वक्त में कोरोना के खिलाफ मजबूत जंग लड़ी है।