Corona News: मंत्रियों को PM Modi अपने इलाकों में मदद के लिए भेज सकते हैं - सूत्र
ABP Ganga | 30 Apr 2021 12:42 PM (IST)

कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों पर काबू पाने के उपायों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने संपूर्ण मंत्रिमंडल की एक बैठक बुलाई है। बैठक में न सिर्फ कैबिनेट स्तर के मंत्री बल्कि स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री भी हिस्सा लेंगे। वर्चुअल तरीके से बुलाई इस बैठक में कोरोना महामारी पर तेजी से काबू पाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की जा रही है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि मंत्रियों को पीएम मोदी अपने इलाकों में मदद के लिए भेज सकते हैं।