Kashi में पीएम के लिए महामृत्युंजय का जाप, शिवलिंग का किया दुग्धाभिषेक
ABP Ganga | 17 Sep 2022 02:42 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पूरा देश उनका जन्म उत्सव मना रहा है।प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भी उत्सव जारी है काशीवासी भी हर्षोल्लास से अपने सांसद का जन्मदिन मना रहे हैं । वाराणसी के बंगाली टोला में पांडे घाट पर काशीवासियों ने महामृत्युंजय का जाप कर शिवलिंग का दुग्धाभिषेक किया और बाबा महादेव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबी आयु के लिए प्रार्थना की।