PM Kisan Yojana: आज PM Modi जारी करेंगे आठवी किस्त, किसानों को प्रति वर्ष मिलेगी 6 हजार की मदद
ABP Ganga | 14 May 2021 09:11 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ([पीएम-किसान)] योजना के तहत किसानों को मिलने वित्तीय लाभों की आठवीं किस्त जारी करेंगे। वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सुबह 11 बजे इसे जारी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय(पीएमओ) के मुताबिक, आज 9.5 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी किसान परिवारों को 19 हजार करोड़ रपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जाएगी। इस दौरान प्रधानमंत्री लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय कृषिष मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी उपस्थित रहेंगे।