सड़क में गड्ढा.. या गड्ढे में सड़क ! UP को कब मिलेगी इनसे मुक्ति? | Mudde Ki Baat
ABP Ganga | 10 Sep 2021 09:53 PM (IST)

यूपी की सड़कों का ऐसा बुरा हाल है कि ये ही समझना मुश्किल हो जाता है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क। इन गड्ढो से यूपी में सड़क हादसे लगातार हो रहे है। यहां तक कि अब ये एक चुनावी मुद्दा तक बन चुका है। गड्ढा भरो गद्दी जीतो। इस सब से सवाल ये उठता है कि आखिर कब मिलेगी यूपी को इन गड्ढो से मुक्ति।