Ghaziabad: ये गड्ढे जानलेवा हैं, लेकिन शिकायतों के बाद भी इन उद्यमियों को सुनने वाला कोई नहीं !
ABP Ganga | 10 Sep 2021 04:27 PM (IST)

हम आपको गाजियाबाद का वो औद्योगिक क्षेत्र दिखा रहे हैं, जहां से सबसे ज्यादा टैक्स दिया जाता है, लेकिन जिस तरह की तस्वीरें यहां देखने को मिल रही हैं, वो इस क्षेत्र की बदहाली बयां कर रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं, सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क...कुछ समझ ही नहीं आ रहा। जबकि सरकार की ओर से प्रदेश गड्ढा मुक्त होने की बात बार-बार दोहराती जाती आई है।