Panchayat Chunav का तीसरा फेज, देखिए Meerut में कैसे हो रहा है सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ?
ABP Ganga | 26 Apr 2021 08:31 AM (IST)

आज पंचायत चुनाव का तीसरा चरण है। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए 20 जिलों में आज को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में लगभग साढ़े तीन लाख उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बाक्स में बंद हो जाएगी। इस दौरान 3,05,71,613 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। हम आपको मेरठ की तस्वीर दिखा रहे हैं जहां लोग सुबह-सुबह बड़े उत्साह के साथ वोट डालने आए हैं। और कोरोना के नियमों के अंतर्गत ही यहाँ वोटिंग की प्रक्रिया चल रही है।