Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से जनता परेशान, IOC, BPCL और HPCL के अधिकारियों की मीटिंग
ABP Ganga | 17 Jun 2021 10:11 AM (IST)

Petrol diesel के बढ़ते दामों से जनता परेशान है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के साथ ही उत्तर प्रदेश के कई शहरों में सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच आज पार्लियामेंट स्टैंडिंग कमेटी की अहम बैठक होने जा रही है। पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस मामलों की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आज होगी। कमेटी ने पेट्रोलियम मंत्रालय और IOC, BPCL और HPCL के अधिकारियों को बुलाया है। बैठक में मौजूदा कीमत और मार्केटिंग के मसले पर जानकारी मांगी जाएगी।