कोरोना से बेकाबू हालत में लोगों की लापरवाही पड़ सकती है जिंदगियों पर भारी !
ABP Ganga | 08 May 2021 02:54 PM (IST)

कोरोना को लेकर हर तरफ त्राहिमाम मचा है। दवाओं और ऑक्सीजन की किल्लत के बीच जो लोग बीमार हैं वो हर दिन मर रहे हैं लेकिन इन बद्द्तर हालातो में भी लोग लापरवाह बने हुए हैं। बाजारों में भीड़ उमड़ रही है, लॉकडाउन के बाद भी लोग बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि लोगों की कोरोना से 'रिश्तेदारी' पड़ेगी भारी।