PM Modi की जनसभा का लोगों को इंतजार, किन मुद्दों पर बात करेंगे मोदी?
ABP Ganga | 04 Dec 2021 02:19 PM (IST)

पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे पर बड़ा अपडेट। अब से कुछ ही देर में पीएम मोदी देहरादून पहुँच जाएंगे। और उसके बाद वो परेड ग्राउंड में आएँगे जहाँ वो जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही परेड ग्राउंड में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि यहां मंच पर सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद हैं।