Paudi: विरान पड़े सरकारी स्कूलों में बढ़ने लगी छात्रों की संख्या | Hindi News
ABP Ganga | 17 Sep 2021 08:56 AM (IST)

गढ़वाल मंडल के अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर बिष्ट अब खुद सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या को बढाने की कवायद में जुट गये हैं। जिसे लेकर वे स्कूलों का दौरा कर रहे हैं। साथ ही अभिभावकों से अपील कर रहे हैं कि वो अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला करने की अपील कर रहे हैं। उनकी मुहिम का ही असर है कि सरकारी स्कूलों में अब छात्रों की संख्या बढ़ने लगी है।