Rudraprayag: अस्पताल से 'अंतर्ध्यान' हो गया मरीज, CCTV फुटेज में भी नहीं मिला सुराग | High Alert
ABP Ganga | 04 Sep 2021 06:53 PM (IST)

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के जिला अस्पताल में एक ऐसी घटना हुई जिससे पूरे महकमें में हड़कंप मचा हुआ है. अस्पताल में भर्ती एक मरीज बीते 31 अगस्त से गायब है. उसका ना तो परिजनों को पता है ना ही CCTV में कोई जानकारी. मानो अस्पताल से मरीज अंतर्ध्यान हो गया है.