Parliament Monsoon Session: आज से मानसून सत्र की शुरुआत, इन मुद्दों पर हो सकती है बहस
ABP Ganga | 19 Jul 2021 09:52 AM (IST)

Parliament Monsoon Session 2021: आज से संसद के मानसून सत्र की शुरुआत होने जा रही है। सत्र के पहले दिन ही संसद में हंगामा होने के आसार है। विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेर सकता है। किसान यूनियन मोर्चा भी अपने मुद्दों को लेकर तैयार हैं। साथ ही सरकार कई विधेयकों को पारित कर सकते हैं।