Panchayat Chunav: पहले चरण की वोटिंग में कहां- कितना हुआ मतदान, देखिए हर अपडेट
ABP Ganga | 15 Apr 2021 09:28 PM (IST)

पंचायत चुनाव में पहले चरण की वोटिंग समाप्त हो चुकी है. कोरोना के साये में बंपर वोटिंग हुई है. लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया. शाम 6 बजे तक हाथरस में 70.55 फीसदी, श्रावस्ती में 65. 01 फीसदी मतदान हुआ. इस रिपोर्ट में देखिए, पंचायत चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के दौरान कहां- कैसा माहौल देखने को मिला.