Panchayat Chunav: पहले चरण में वोटिंग करने वाले जिलों के लोग, जान लें ये जरूरी जानकारी
ABP Ganga | 14 Apr 2021 08:58 AM (IST)

पंचायत के पहले चरण का शंखनाद. कल यानी 15 अप्रैल को पहले चरण के 18 जिलों में वोटिंग होगी. वोटिंग के लिए आज पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 15 अप्रैल को सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी. वोटिंग के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा. मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ चुनाव होंगे. मास्क पहनकर पोलिंग बूथ पहुंचने वाले वोटर को ही एंट्री मिलेगी.