बोकारो से नॉनस्टॉप Varanasi पहुंचा ऑक्सीजन टैंकर | Covid Update
ABP Ganga | 23 Apr 2021 10:37 AM (IST)

कोरोना के संकट के बीच ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे वाराणसी के लिए थोड़ी राहत की खबर मिली है. बोकारो से नॉनस्टॉप ऑक्सीजन टैंकर वाराणसी पहुंचा है. डीएम के अनुरोध पर देर रात ढाई बजे ऑक्सीजन टैंकर वाराणसी पहुंचा.