Corona मरीजों के लिए अच्छी खबर, Bokaro से Lucknow पहुंची Oxygen Express
ABP Ganga | 24 Apr 2021 10:55 AM (IST)

कोरोना मरीजों के लिए एक बहुत ही राहत भरी खबर सामने आ रही है। यूपी में कोरोना की आपूर्ति के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस सुबह सुबह बोकारो से लखनऊ पहुंच चुकी है। आपको बता दें कि इससे पहले देर रात में ऑक्सीजन एक्सप्रेस वाराणसी पहुंची थी। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए योगी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। यूपी में ऑक्सीजन मॉनिटरिंग पोर्टल की शुरुआत कर दी गई है।