Uttarakhand में भी तेज हुई सांसों की सप्लाई, Devbhoomi पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस
ABP Ganga | 12 May 2021 10:29 PM (IST)

कई राज्यों की तरह उत्तराखंड भो ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहा था। लेकिन अब उत्तराखंड में भी ऑक्सीजन की कमी को दूर किया गया है। ट्रेनों के जरिए उत्तराखंड में ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उत्तराखंड को दी गई है जिसके बाद ये जाहिर है कि अब पहाड़ों पर भी ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होगी।