Corona संक्रमण की सुनामी में 'ऑक्सीजन' का अकाल, भटक रहे तीमारदार, बीमार बेहाल
ABP Ganga | 19 Apr 2021 10:48 PM (IST)

कोरोना की दूसरी लहर ने एक बार फिर से देश में कोहराम मचा रखा है. इस कोहराम के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए एक मई से 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए हैं. उधर, यूपी में भी हालात बिगड़ते जा रहे हैं. राज्य सरकार का दावा है कि कोई भी ढिलाई नहीं बरती जा रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इस दावे से बिलकुल जुदा है. सबसे बड़ी मुश्किल Oxygen Cylinder की कमी की है, जिसकी मारामारी मची हुई है.