Kanpur कोरोना मरीजों के लिए राहत की खबर, पहुंचा 20 टन का ऑक्सीजन कैप्सूल
ABP Ganga | 21 Apr 2021 10:59 PM (IST)

कोरोना मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। 20 टन का ऑक्सीजन कैप्सूल रायबरेली से कानपुर पहुंच गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस और प्रशानिक अधिकारी इस ऑक्सीजन कैप्सूल को लेकर कानपुर पहुंचे हैं। उम्मीद की जा रही है कि अब कानपुर के सभी अस्पतालों को ऑक्सीजन मिल पाएगी।